फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trouble in the absence of resources to patients

संसाधनों के अभाव में मरीजों को परेशानी

Tue, 20 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 20 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Trouble in the absence of resources to patients

तहसील मुख्यालय पर करोड़ाें खर्च कर बनाए गए सीएचसी

विज्ञापन
में महकमे की हीलाहवाली से अभी तक उपचार को मरीजों को भर्ती व गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है, वहीं डीएम द्वारा तीन माह पहले अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

गौरखेड़ा के कटरा-बिल्हौर हाइवे स्थित सीएचसी सवायजपुर का शिलान्यास 8 सितंबर 01 को हुआ था। जनता को उम्मीद थी कि अस्पताल का निर्माण होने से काफी सहूलियत मिलेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। आज भी यहां 30 बेड के सापेक्ष 5 बेड ही मुहैया हैं, शेष बेड एक कमरे में बंद है।

संसाधनों के नाम पर यहां न तो जनरेटर है न ही इनर्वटर। मरीजों की भर्ती की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई, न ही जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के प्रसव का इंतजाम है। अस्पताल में एक एंबुलेंस तक नहीं है। स्टाफ के नाम पर डा. आनंद पांडेय प्रभारी, बच्चूलाल लैब टेक्नीशियन, अजीत फार्मेसिस्ट तथा उमा वार्ड आया की ही तैनाती है।

डा. वंदना तीन दिन यहां तथा तीन दिन हरपालपुर बैठती हैं। अस्पताल में स्वीपर की तैनाती न होने से दिक्कतें होती है। तीन माह पहले डीएम रमेश मिश्र ने अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश सीएमओ डा. वीके गुप्ता को दिए थे, पर कुछ भी नहीं हुआ।

इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आनंद पांडेय ने बताया कि समस्याओं को लेकर वह सीएमओ को कई बार पत्र लिख चुके हैं। इस बाबत सीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों की कमी है, फिर भी वह जल्द ही उक्त सीएचसी पर स्टाफ नर्सों की तैनाती कर गर्भवती महिलाओं के प्रसव को भर्ती व्यवस्था चालू कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed