{"_id":"590233c34f1c1b9226c0bdc6","slug":"trivia-in-the-game-game-the-death-of-the-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में कसा दुपट्टा, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में कसा दुपट्टा, किशोरी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
सहेलियों के साथ खेलने के दौरान गले में दुपट्टा कस जाने से किशोरी की मौत हो गई। घटना को जिसने सुना वह स्तब्ध रह गया। देहात कोतवाली के मंगोलापुर गांव निवासी अहिबरन मजदूरी करके अपना परिवार पालता है। अहिबरन ने बताया कि उसकी बेटी रजनी (11) कक्षा-6 में पढ़ती थी।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम रजनी घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में उसने अपने गले में दुपट्टा लपेट लिया। फंदा कसने से उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में लोगों ने देखात तो फंदा निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन