{"_id":"6785624e50099ea01607cea7","slug":"triveni-express-stopped-for-40-minutes-due-to-chain-pulling-hardoi-news-c-213-1-hra1004-125355-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चेन पुलिंग से 40 मिनट तक खड़ी रही त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चेन पुलिंग से 40 मिनट तक खड़ी रही त्रिवेणी एक्सप्रेस
Tue, 14 Jan 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
चेन पुलिंग से 40 मिनट बालामऊ आउटर पर खड़ी रही त्रिवेणी एक्सप्रेस
- लखनऊ जाने वाले यात्री हुए परेशान, सियालदह एक्सप्रेस भी खड़ी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। चेन पुलिंग की वजह से सोमवार को लखनऊ जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस बालामऊ आउटर पर करीब 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। लखनऊ जाने वाले यात्री ट्रेन चलने तक काफी परेशान रहे। इसी वजह से पीछे से आ रही सियालदह एक्सप्रेस भी हरदोई में खड़ी रहने से सवा घंटा देरी से रवाना हुई।
टनकपुर से चलकर सिंगरौली जा रही ट्रेन संख्या 15074 सोमवार को अपने निर्धारित समय 13:24 बजे के स्थान पर करीब 14:15 बजे स्थानीय स्टेशन पर आई। पहले तो ट्रेन करीब पौन घंटे की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची और फिर करीब 5 मिनट बाद 14:20 बजे रवाना हुई। लखनऊ की ओर बालामऊ पहुंचने से पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोगी संख्या 5 में चेन पुलिंग कर दी।
इससे ट्रेन बालामऊ के आउटर पर ही खड़ी हो गई। आउटर पर खड़े होने से यात्री ट्रेन से नीचे भी नहीं उतर सके। चेन पुलिंग की जानकारी मिलने आरपीएफ बालामऊ मौके पर पहुंची और रेल कर्मियों की मदद से करीब 40 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि चेन पुलिंग के ट्रेन को 40 मिनट बाद रवाना किया गया। उधर पीछे से आ रही सियालदह एक्सप्रेस को भी हरदोई स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब सवा घंटे की देरी से ट्रेन साढ़े तीन बजे रवाना हुई।