फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tripping happening every 20 minutes, consumers worried

Hardoi News: हर 20 मिनट बाद हो रही ट्रिपिंग, उपभोक्ता परेशान

Sun, 04 Aug 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tripping happening every 20 minutes, consumers worried
हरदोई। शहर में लोकल फॉल्ट पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को सिनेमा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्र में हर 20 मिनट के बाद ट्रिपिंग होती रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं पेड़ की डाल काटने के कारण दो विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति आठ घंटे बंद रही।
विज्ञापन

शहर में 55 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को 12 विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर क्षेत्र में शनिवार शाम से ट्रिपिंग शुरू हुई थी, जो रविवार को भी पूरे दिन जारी रही। हर 20 से 30 मिनट बाद बिजली गुल हो रही थी, जो कभी आधे घंटे तो कभी एक घंटे बाद शुरू की जा रही थी। इससे शनिवार रात से रविवार को पूरे दिन लोग परेशान रहे। क्षेत्र के पांच हजार उपभोक्ताओं की रात में नींद में खलल पड़ा। वहीं, रविवार को भी पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के आशानगर और चरौली विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन तक पहुंचने वाली पेड़ की डाल को काटने के लिए रविवार सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर बिजली बंद कर दी गई थी, जो पूरे दिन बंद रही। शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। लगातार आठ घंटे बिजली न मिलने से लोग पानी को तरस गए। वहीं, इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उप खंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि सिटी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में जंफर जलने व लाइन ट्रिप होने से समस्या हो रही थी, जिसे सही कराया गया था। मेन लाइन की विद्युत लाइन के पास पेड़ की डाल काटने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी, जिसे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी। तेज हवाओं से 33 केवीए लाइन में आने वाले फॉल्ट रोकने के लिए रविवार को पांच घंटे का शट डाउन लेकर पिहानी-हरदोई के बीच पेड़ों की डाल काटी गई। पांच दिन तक बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे।
अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सब स्टेशन से हरदोई तक 33 केवीए लाइन पेड़ों के बीच से होकर निकली है। तेज हवाओं में पेड़ या पेड़ की डालें टूट कर लाइन पर गिरने से अक्सर पूरा सब स्टेशन ठप हो जाता है। पिछले माह इस तरह के फॉल्ट्स की यहां बाढ़ सी आ गई थी। रविवार को शट डाउन लेकर लाइन के आसपास के ऐसे पेड़ों की छंटाई की गई, जिनके गिरने से लाइन ठप हो जाने का खतरा था। सुबह लगभग 10 बजे से काम शुरू हुआ, जो दोपहर साढ़े तीन बजे चलता रहा। उसके बाद आपूर्ति बहाल की गई।
हरियावां। मेन लाइन में गड़बड़ी के कारण विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति रविवार को 12 घंटे बंद रही। इससे कस्बा सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 10 हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे।
रविवार को सुबह से पांच बजे बिजली आपूर्ति हल्की हवा चलने से बंद हो गई थी। विद्युत उपकेंद्र पर रोस्टिंग होने की बात बताई गई, उसके बाद पूरे दिन बिजली नहीं आई। हरियावां के अमित मिश्रा ने बताया कि हल्की बरसात या हवा चले तो मेन लाइन खराब के नाम पर बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं। मवैया निवासी विनय किशोर ने बताया कि बिजली के फॉल्ट ने नाम पर जमकर बिजली कटौती की जा रही है।

पीलामहुला निवासी अतुल सिंह ने बताया कि मेन लाइन खराब होने के नाम पर बिजली विभाग लगातार बिजली कटौती कर रहा है। रविवार को पांच बजे गुल हुई बिजली 12 घंटेे बाद शुरू हो सकी। इससे उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांव के 10 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता परेशान हुए। अवर अभियंता रजनीकांत ने बताया कि मेन लाइन मन्नापुरवा से खराब हो गई थी, जिसे देर शाम को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed