फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tribute paid to China war martyr Ranveer Singh, family honored

Hardoi News: चीन युद्ध के बलिदानी रनवीर सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजन को किया सम्मानित

Sat, 10 Aug 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to China war martyr Ranveer Singh, family honored
हरदोई। 11 सितंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध में देश की रक्षा की खातिर बलिदान हुए राजपूत रेजीमेंट के रनवीर सिंह को शनिवार को इनके आवास पर पहुंचकर बीडीओ ने श्रद्धांजलि दी। परिजनों को अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर से सटे तत्योरा के मजरा जोगीपुर के रहने वाले रनवीर सिंह राजपूत रेजीमेंट में तैनात थे। 1962 में भारत-चीन युद्ध में बलिदान हो गया था। आजादी के महोत्सव में शनिवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बावन के बीडीओ डॉ. रामप्रकाश ने इनके जोगीपुर गांव स्थित घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। रनवीर सिंह के बलिदान को सलाम करने के लिए लोग जुटे।
विज्ञापन

इनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बीडीओ ने परिजन श्यामा कुमार सिंह को अंगवस्त्र, मिठाई और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। समस्याओं आदि की जानकारी ली। जोगीपुर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने पौधरोपण किया। ग्राम विकास अधिकारी मानवेंद्र शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि मृगांग सिंह उर्फ छोटे भइया, गगन सिंह, पवन सिंह, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed