फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tree branch falls on main line; Sandi Road substation shut down for seven hours.

Hardoi News: मेन लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, सात घंटे बंद रहा सांडी रोड उपकेंद्र

Tue, 01 Sep 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tree branch falls on main line; Sandi Road substation shut down for seven hours.
हरदोई। तेज बारिश और हवा के कारण सांडी रोड उपकेंद्र की मेन लाइन पर पेड़ की बड़ी डाल गिर गई। इस हादसे के कारण उपकेंद्र से जुड़ी मेन लाइन लगातार सात घंटे तक पूरी तरह ठप रही। मेन सप्लाई बाधित होने का सीधा असर शहर की बिजली आपूर्ति पर पड़ा जिससे लगभग सात घंटे तक आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। उपकेंद्रों पर पानी भरने से भी आपूर्ति शुरू होने में देरी हुई। बिजली न आने से सुबह लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण सांडी रोड उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली 33 केवी मेन लाइन पर एक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। डाल गिरते ही जोरदार धमाके के साथ उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन लगातार हो रही बारिश और घने पेड़ की कटाई-छंटाई में कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मेन लाइन बंद होने से सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़े आलू थोक, सराय थोक, चौहान थोक, बाबा मंदिर चौराहा, वैटगंज, आलू थोक उत्तरी, सांडी रोड आदि क्षेत्र की आपूर्ति सुबह पौने तीन बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक बंद रही।
विज्ञापन

वहीं बारिश के कारण सुबह पौने तीन बजे 132 केवीए मन्नापुरवा की लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। इससे सिटी विद्युत उपकेंद्र, कोयल बाग, गुरगुज्जा, एआरटीओ, बेलाताली सहित आठ उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई जो साढ़े आठ बजे शुरू हो सकी। इससे आधे शहर की आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से घरों की टंकियां खाली हो गईं और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्युत उपकेंद्र बेलाताली उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया। इससे उससे संचालित खदरा और इंडस्ट्रियल फीडर की आपूर्ति काफी देर बाद शुरू हो सकी। सप्लाई बंद होने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी बारिश के बीच ही फॉल्ट ढूंढने और पेड़ की डाल को हटाने में जुटे रहे। उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दोपहर बाद सुचारू रूप से शुरू हो सकी।




बारिश व तेज हवा के कारण बिजली के तारों पर पेड़ की डाल टूटने और उपकेंद्रों पर पानी भरने से आपूर्ति में समस्या हुई थी जिसका निदान करा दिया गया है। शहर की आपूर्ति सामान्य हो गई है। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed