{"_id":"5d41dcce8ebc3e6d10748c08","slug":"transfarmer-placed-in-open-area-creating-danger-for-people-hardoi-news-knp504899670","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से हादसे का डर
विज्ञापन
रफी अहमद इंटर कॉलेज के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में मार्गों के किनारे बिना बैरिकेडिंग खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से हादसे का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि विभाग शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। सड़कों पर रखे ट्रांसफार्मरों के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह विद्युत विभाग ने आबादी वाले इलाकों में जमीन पर ही खुले में ट्रांसफार्मर रखवा दिए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के चारो तरफ न तो जाली लगी है और न ही बैरिकेडिंग करवाई गई है। सड़कों के किनारे बिना बैरिकेडिंग रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों से कई बार शिकायतें कीं, लेकिन लगता है कि विभाग को बड़े हादसे का इंतजार है।
शहर के रफी अहमद इंटर कॉलेज के सामने ही खुले में ट्रांसफार्मर रख दिया गया। यहां से रोजाना सैकड़ों छात्र स्कूल जाते हैं। बैरिकेडिंग न होने से हादसे का डर बना रहता है। कई बार छात्र ट्रांसफार्मर के पास ही रुककर बात करने लगते हैं। बारिश में करंट आने की आशंका बढ़ जाती है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद भी विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला रेलवेगंज स्थित ओवरब्रिज के पास मार्ग पर ट्रांसफार्मर बिना बैरिकेडिंग रखा है। बिजली के नंगे तार लटक रहे हैं। यहां से आवागमन होने के साथ ही बच्चे भी इसके पास खेलते हैं। कई बार ट्रांसफार्मर के पास से बॉल उठाने भी जाते हैं। इसके कारण उनके परिजनों को हादसे का भय रहता है लेकिन विभाग समस्या से अनजान बना है।
यही हाल धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर का है। लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के प्रति लापरवाह बने हैं। कुछ माह पहले यहां एक हादसा भी हो गया था। लोगों का कहना है कि लगता है कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। तभी वह समस्या के प्रति बेपरवाह है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत, विपिन जैन ने बताया कि जमीन पर बिना बैरिकेडिंग के खुले में रखे ट्रांसफार्मरों का मामला संज्ञान में है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही बैरिकेडिंग कराई जाएगी ताकि हादसा न हों।