{"_id":"586d3cf64f1c1b4d5615a47a","slug":"trans-house-lakh-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर के घर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर के घर तीन लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
चोर को दबोचने वाला खुर्शीद।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर के घर का ताला चोरों ने जेवर, नगदी समेत तीन लाख से अधिक का माल समेट लिया। मोहल्लेवालों ने पीछा कर एक चोर को दबोच लिया। खुद को घिरता देख चोरों ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में ले लिया है। लोगों ने बताया कि घर में चोर होने की सूचना पर 100 नंबर पर सूचना दी गई लेकिन यूपी 100 की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मलकंठ निवासी किन्नर मरजीना उर्फ मुमताज अली किन्नर सम्मेलन में शामिल होने 31 दिसंबर को मैनपुरी गई थीं। उनके घर में ताला लगा था। मंगलवार रात करीब एक बजे पड़ोस की एक महिला ने मरजीना के घर में किसी की मौजूदगी की आहट पर मोबाइल से आसपास के घरों में सूचना दे दी। लोगों ने शोर मचाया तो चोर घर से निकलकर भागने लगे। पड़ोस में रहने वाले किशोर खुर्शीद ने एक चोर को दबोच लिया। घिर जाने पर चोरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और भाग निकले।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह 10 बजे मरजीना घर पहुंची। उसने बताया कि चोर सोने की झूमकी, गले का हार, पांच अंगूठी, सोने की चेन, चूड़ी, टाप्स, चांदी की पायल और नगदी समेत तीन लाख से अधिक का माल चुरा ले गए हैं। सुबह सीओ लेखराज सिंह, कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
किशोर की बहादुरी से पकड़ा गया चोर
किन्नर मरजीना के घर चोर होने की आहट पर पड़ोेसी महिला ने सूझबूझ से काम लिया। उसने मोबाइल पर आसपास के लोगों को खबर दी। इस पर लोग एकजुट होकर घरों से निकल आए घेराबंदी की। पड़ोस में रहने वाले किशोर खुर्शीद आलम ने साहस जुटाकर एक चोर को दबोच लिया। उसने खुर्शीद के सिर पर तमंचे की बट भी मारी लेकिन उसने चोर को नहीं छोड़ा। इसी बीच अन्य लोग पहुंच गए।
वहीं किन्नर से पुलिस ने चोरों के मौके से भाग जाने की तहरीर लिखाई है। दरअसल दिलेरी दिखाने वाले खुर्शीद को शाबासी देने के बजाए पुलिस चोर की दूसरी जगह से गिरफ्तारी दिखाकर अपनी पीठ थपथपाना चाहती है। पुलिस ने तमंचे की बट से जख्मी खुर्शीद का मेडिकल भी कराया लेकिन उसके द्वारा चोर दबोचने की बात से मुकर रही है।