{"_id":"5e5aad0a8ebc3ef4113bd4cc","slug":"train-hardoi-news-knp5477807180","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर शुरु कराया जाए बंद चल रही ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर शुरु कराया जाए बंद चल रही ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
संडीला। दैनिक रेल यात्री यूनियन के अध्यक्ष अजहर अली अंसारी ने रेल मंत्री व डीआरएम को पत्र भेजकर लखनऊ दिल्ली रूट की बंद चल रही ट्रेनों का संचालन होली से पहले शुरू कराने की मांग की है।
अजहर अली ने कहा कि जनता एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी पैसेंजर व मेमो ट्रेन काफी समय से बंद चल रही हैं। ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन रेल मुख्यालय से इनके निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी है।
होली पर इन प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी होगी। त्योहार के दृष्टिगत इन ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जाए। संवाद