फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traffic will remain one-way on Kartik Purnima

Hardoi News: कार्तिक पूर्णिमा पर वन-वे रहेगा यातायात

Fri, 24 Nov 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Traffic will remain one-way on Kartik Purnima
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बिलग्राम से वन-वे यातायात व्यवस्था रहेगी। राजघाट पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं का एसडीएम ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। पूरे दिन व्यवस्थाएं जुटाई जाती रहीं। बेरियाघाट पर कल्पवास के लिए श्रद्धालुओं का गुरुवार से आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। राजघाट तक जाने और वापस आने में यातायात व्यवस्थित और श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए वाहनों के जाने और आने के लिए अलग-अलग रास्ता चिह्नित किए गए हैं। बिलग्राम एसडीएम संजीव ओझा ने गुरुवार को राजघाट पर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लगाए जा रहे पंडाल के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

बताया कि राजघाट के लिए रास्तों को बिलग्राम स्थित गुलाब बड़ी चुंगी से बंटवारा किया गया है। इसमें वाहनों के जाने के लिए एक मार्ग और वापसी के लिए कन्नौज मार्ग की ओर से वापस आएंगे। भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य, प्रशासनिक विभाग और खोया-पाया कैंप आदि शिविर लगाए जा रहे हैं। बेरियाघाट पर मां गंगा की आरती के पंडाल के साथ ही अन्य पंडाल व अस्थाई घाट तैयार कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




काशी के आचार्य करेंगे बेरियाघाट पर मां गंगा की आरती
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि बेरियाघाट पर इस वर्ष भी राजकीय मेले में काशी से आए आचार्य पुण्य सलिला मां गंगा की आरती करेंगे। मां गंगा की आरती व अर्चना प्रतिदिन शाम पांच बजे होगी। 100 वर्ग मीटर का पंडाल आरती के लिए बनाया गया है। मेला में पर्याप्त संख्या में गोताखोर, नाव व स्टीमर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed