{"_id":"6ac927faa42b9d25b30631dc","slug":"traffic-on-the-bilgram-route-will-be-disrupted-until-the-11th-due-to-the-placement-of-girders-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158162-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिलग्राम मार्ग पर 11 तक गर्डर रखे जाने के कारण बाधित रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिलग्राम मार्ग पर 11 तक गर्डर रखे जाने के कारण बाधित रहेगा आवागमन
विज्ञापन
हरदोई। शाहजहांपुर रोड से लखनऊ रोड को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे बाइपास पर गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। बिलग्राम मार्ग पर शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बाइपास के गर्डर रखे जाने के काम के कारण मार्ग परिवर्तन किया गया है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक काम कराए जाने के कारण 11 अक्तूबर तक के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बिलग्राम रोड पर न तो हरदोई की तरफ से वाहन जा सकेंगे और न ही बिलग्राम की तरफ से वाहन आ सकेंगे।
. हरदोई से बिलग्राम की तरफ जाने वाले वाहन सांडी चुंगी, सांडी रोड, सांडी होते हुए बिलग्राम जा सकेंगे।
. बिलग्राम से हरदोई आने वाले वाहन सांडी, सांडी रोड, सांडी चुंगी होते हुए शहर आ सकेंगे।
. लखनऊ चुंगी से बिलग्राम और कन्नौज जाने वाले भारी वाहन लखनऊ चुंगी से लखनऊ रोड बघौली चौराहा, माधौगंज होते हुए बिलग्राम और कन्नौज की ओर जा सकेंगे।
. कन्नौज और बिलग्राम से हरदोई की तरफ आने वाले वाहन कन्नौज बाई पास से तेरवा कुल्ली बिलग्राम, माधौगंज, बघौली चौराहा, लखनऊ रोड होते हुए हरदाेई की तरफ आ सकेंगे।