{"_id":"69e66fb292f26fe4bf0481e9","slug":"traffic-jams-put-a-brake-on-the-citys-speed-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148400-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जाम ने शहर की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जाम ने शहर की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन
फोटो-02- नुमाइश चौराहा के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
मांगलिक कार्यक्रमों के चलते शहर में फर्राटा भरते नजर आए ट्रैक्टर ट्रॉली
जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जाम में फंसी रहीं स्कूली बसें
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। बेतरतीब खड़े वाहन और अवैध पार्किंग के कारण शहर की शायद ही ऐसी कोई सड़क बची हो, जहां वाहनों के पहिए न थमे हों। मांगलिक कार्यक्रम के चलते सड़क पर सवारियां भरकर ट्रैक्टर ट्रॉलियां दौड़ती नजर आईं। ऐसे में एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक जाने में लोगों की हालत खराब हो गई। स्कूली बसों में फंसे बच्चे उसम और जाम के कारण परेशान होते रहे।
धार्मिक स्थल बाबा मंदिर में सोमवार को तमाम प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। इस कारण सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों को श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार लोग अलग-अलग मार्गों से होकर मंदिर पहुंचे। ऐसे में सड़क पर सुबह से ही भीड़ नजर आई। शहर के सिनेमा सड़क, सोल्जर बोर्ड चौराहा, मौनी बाबा मंदिर चौराहा और अस्पताल सड़क पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
दोपहर में तो यह स्थिति थी कि जिंदपीर चौराहे पर ओवरब्रिज के ऊपर तक वाहनों का रेला नजर आया। भारी वाहनों और चार पहिया गाड़ियों के दबाव के चलते पैदल राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर स्थिति और बिगड़ गई। पूरा दिन लोग जाम से बेहाल रहे। यातायात विभाग और स्थानीय पुलिस की तमाम कोशिशें कागजी साबित हुईं। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बताया कि जाम की समस्या पूरे दिन रही है। फुटपाथों पर खड़े वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाई गई है।