फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traffic Awareness Month... Who will wake up the responsible people, overloaded vehicles are not visible

Hardoi News: यातायात जागरूकता माह... जिम्मेदारों को कौन जगाए, नहीं दिखते ओवरलोड वाहन

Mon, 17 Nov 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic Awareness Month... Who will wake up the responsible people, overloaded vehicles are not visible
26-27
विज्ञापन



- सीज किए जा सकते हैं ऐसे वाहन, चालान तक सिमटी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। यूं तो यातायात जागरुकता माह चल रहा है, लेकिन नियम तोड़ने वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। ओवर लोड वाहन न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में बल्कि शहर में भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। बिना हेलमेट बाइक पर तीन सवार नजर आ जाते हैं, तो ओवरलोड वाहन तो हर सड़क से गुजर रहे हैं। इन पर जिम्मेदारों की निगाह नहीं पड़ती। पड़ती भी है, तो चालान करने की औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। यह बात और है कि ओवरलोड वाहनों को सीज करने का भी नियम है।


फोटो-26- सर्कुलर रोड पर जाता ओवरलोड पिकअप डाला। संवाद

यह तस्वीर शहर के सरकुलर रोड की है। लखनऊ चुंगी पर पुलिस चौकी भी है और यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैद भी रहते हैं। बावजूद इसके इस ओवरलोड पिकअप को किसी ने नहीं रोका। ओवरलोड पिकअप फर्राटा भरते हुए निकल गया।
विज्ञापन



फोटो-27- ई- रिक्शा पर ओवरलोड सामान लेकर जाता चालक। संवाद

यह तस्वीर शहर के मुन्नेमियां चौराहा से भूसा मंडी जाने वाली सड़क की है। रोड संकरी है और बहुत व्यस्त रहती है। ई-रिक्शा ओवरलोड है। अब तक कहा जाता था कि ई-रिक्शा सवारी बैठाने के लिए है, लेकिन यहां तो सामान ढोया जा रहा है और वह भी क्षमता से कहीं अधिक।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। वाहनों के ई-चालान किए जाते हैं और किसी वाहन में सवारियां ओवर लोड हैं तो उन्हें उतरवा दिया जाता है।
प्रमोद कुमार यादव
यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed