फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traders from Bangalore to buy wheat Contact

बंगलूरू के व्यापारियों ने गेहूं खरीदने के लिए किया संपर्क

Thu, 21 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 21 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traders from Bangalore to buy wheat Contact
मंडी में गेहूं। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। लखनऊ रोड पर संचालित होने वाली गल्ला मंडी के करीब 25 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब 15 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच गेहूं का भाव 15 सौ रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा है। आफ सीजन में गेहूं 17 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक चुका है इससे इस बार गेहूं का भाव 18 सौ प्रति क्विंटल तक जाने के आसार हैं। वहीं, बंगलूरू के व्यापारियों ने भी गेहूं खरीद के लिए यहां के व्यापारियों से संपर्क साधा है।

विज्ञापन


बाजार उछलने की संभावनाओं के बीच गांवों में व्यापारियों ने जहां गेहूं का स्टाक करने की ओर कार्य शुरू कर दिया है तो बड़े किसानों ने भी गेहूं को तत्काल बेचने की योजना पर ब्रेक लगा दिया है। उधर, मंडी सूत्रों के अनुसार बंगलूरू सहित दक्षिण भारत के गल्ला व्यापारियों ने हरदोई के व्यापारियों से संपर्क साधा है अब अगर वहां के व्यापारियों ने यहां से बड़े पैमाने पर गेहूं की खरीद की तो भाव में उछाल आना तय माना जा रहा है। जिले के बडे़ गल्ला व्यापारी एवं गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में पहला मौका है जब गेहूं के पीक सीजन में गेहूं का भाव 15 सौ प्रति क्विंटल पहुंचा है।
विज्ञापन


किसानों के अरमानों को लग रहे पंख
एक एकड़ खेत में औसतन 15 से 20 क्विंटल गेहूं के उत्पादन के अनुमान था। पर कहीं एक एकड़ में 12 क्विंटल तो कहीं 14 से 16 क्विंटल की उपज आई है। अब बाजार से आ रहे गेहूं के उछाल से किसानों के अरमानों को पंख लग रहे हैं। ऐसे में यदि बाजार ठंडा न पड़ा तो किसानों को तसल्ली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में करीब तीन लाख 29 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल हुई है। प्रदेश में प्रति हेक्टेयर औसतन 33 से 34 क्विंटल उत्पादन माना जाता है। जिले के तमाम किसान गेहूं की पैदावार औसतन प्रति बीघा चार क्विंटल करते रहे। इस बार मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से कुछ उत्पादन प्रभावित माना जा रहा है। ऐसे में आम गल्ला मंडी में भाव चढ़ना अच्छी खबर है।  - उप कृषि निदेशक बृजेश चंद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed