{"_id":"6154a84f8ebc3e62967460d2","slug":"trader-was-electroquted-hardoi-news-knp655274035","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया में उतरे करंट की चपेट में आए गल्ला व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया में उतरे करंट की चपेट में आए गल्ला व्यापारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। कस्बा में बुधवार की सुबह निर्माणाधीन दुकान की सरिया एचटी लाइन में छूने से करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
सवायजपुर कस्बा निवासी नारेंद्र (26) गल्ला व्यापारी थे। इन दिनों वह कस्बे में दुकानें बनवा रहे थे। बुधवार की सुबह मजदूरों के साथ वह निर्माणाधीन दुकानों के लिए सरिया सीधी कर रहे थे । इसी दौरान दुकान के पास से निकली एचटी लाइन में सरिया छू गई। जिससे सरिया मेें करंट उतरने से चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें सरिया से अलग किया।
इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए। देर शाम परिजन शव लेकर घर आए। परिजनों ने बताया कि मृतक पिता राजपाल के साथ गल्ले की दुकान पर बैठता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी-बेटा है। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। लोनार प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने अभी सूचना नहीं दी है।