{"_id":"64b6e32dffc1446f590163f6","slug":"tractor-trolley-trampled-the-farmer-who-fell-due-to-truck-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-835-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: ट्रक की टक्कर से किसान गिरा, ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: ट्रक की टक्कर से किसान गिरा, ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 19 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:38 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में आधार कार्ड में संशोधन कराने बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को अनंगपुर मार्ग पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता सड़क की तरफ, जबकि पुत्र फुटपाथ की तरफ गिरा। इसी दौरान उधर से आए मौरंग-सीमेंट और सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पिता को कुचल दिया। मौके पर ही उसी मौत हो गई।
पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचदेवरा निवासी मिजाजी मिश्रा (45) खेती करते थे। मंगलवार को दिन में लगभग साढ़े 11 बजे वे पुत्र देवांग और दुर्गेश (15) के आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए बाइक से पाली जा रहे थे। अनंगपुर मार्ग पर दलेलपुर पुलिया के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सड़क पर गिरे मिजाजी को दूसरी तरफ से आई ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गेश की सूचना पर परिजन और राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मिजाजी के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।