फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor-trolley overturned in Atrauli, woman dead, many injured

Hardoi News: अतरौली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, महिला की मौत कई घायल

Tue, 24 Oct 2023 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned in Atrauli, woman dead, many injured
हादसे के बाद डरी-सहमी बच्ची नित्या पिता धर्मेंद्र की गोद में।  संवाद - फोटो : Samvad
अतरौली में छर्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर मय ट्रॉली के पलट गया। इसमें सवार महिलाओं व बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। इसी ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार अतरौली के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन




जिला एटा के गांव अंगदपुर निवासी संदीप सिंह की बेटी का सोमवार को मुंडन होना था। संदीप सिंह अपने परिजनों व रिश्तेदारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर नरौरा में मुंडन कराने गए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे सभी लोग मुंडन के बाद ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोनू निवासी वाजिदपुर थाना जवां अपनी बहन मंजू पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी दानपुर डिबाई को बाइक से मजार पर दुआ मांगने जा रहा था। अतरौली में छर्रा पाली तिराहे पर पीछे से आ रहे श्रद्धालुओं से भरा एक अन्य ट्रैक्टर आ रहा था, जिसे चालक तेजी से चला रहा था।
विज्ञापन




उसने पहले बाइक सवार भाई बहन में टक्कर मारी और उन्हें रौंदता हुआ एटा के लोगों से भरे ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। सवारियों में चीखपुकार मच गई। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। सभी को आनन फानन सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां मंजू को चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु हुए घायल
सोनू पुत्र भीकम सिंह वाजिदपुर, जयदेवी पत्नी राकेश कुमार, कंचन पत्नी धर्मेंद्र, धर्मेंद्र, नित्या, एलेक्स, दिलीप कुमार, रूमा देवी पत्नी महाराज सिंह, अजय कुमार, श्याम सिंह, दिनेश, कुलदीप, पूनम पत्नी दिलीप, ऊषा पत्नी वेदराम, सावन श्री पत्नी वेदराम, देव श्री पत्नी लाखन सिंह, कौशल, वेदराम सिंह निवासीगण अंगदपुर एटा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed