फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor-trolley jammed for five hours, people worried

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से पांच घंटे लगा रहा जाम, लोग परेशान

Fri, 02 Aug 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley jammed for five hours, people worried
माधौगंज। मंडी में मूंगफली उपज लेकर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण शुक्रवार को माधौगंज-सेलामार्ग पांच घंटे तक बंद रहा। इससे लोग जाम में फंसे रहे। जाम के कारण कटरा-बिल्हौर मार्ग पर भी आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन

माधौगंज- सेलापुर मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति संचालित है। जहां पर इन दिनों मूंगफली की उपज किसान लेकर आ रहे हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति में जनपद के अलावा कन्नौज, छिबरामऊ,फर्रुखाबाद, बेला, विधूना,औरैया, मैनपुरी के किसान भी उपज लेकर आ रहे हैं। उपज लाने के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप का प्रयोग कर रहे है। इन वाहनों के कारण इस मार्ग पर अक्सर पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चार बजे मंडी आने वाले वाहनों के कारण पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इससे कई वाहन फंस गए। पुलिस ने जाम में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकलवाया। जाम से वाहनों की लंबी कतार माधौगंज चौराहे तक पहुंच जाता है। इससे कटरा-बिल्हौर हाइवे का आवागमन बाधित होता है। किसान सुरेश, चंद्रप्रकाश, वेदपाल, जय सिंह, देशराज, अशोक कुमार आदि किसानों ने कहा कि वह सुबह से चार बजे से खड़े हैं, मंडी के अंदर सड़क पर मूंगफली के ढेर लगे होने के कारण उनके वाहन अंदर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed