{"_id":"58960d924f1c1b4a40e83197","slug":"tractor-palta-yuvak-mara","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। पिहानी रोड पर शनिवार को गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर किया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्योली गांव निवासी ध्रुव कुमार सिंह (45) पुत्र रघुवीर शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर हरियावां चीनी मिल गए थे। ट्रैक्टर पर गांव का नौशाद (30) पुत्र शाकिर भी बैठा था।
विज्ञापन
हरदोई-पिहानी रोड पर जोतली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई और ध्रुव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के नीचे दबे ध्रुव कुमार को निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर ध्रुव कुमार के परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया। थाना प्रभारी दीनानाथ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।