फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tomato turns red due to rain, price Rs 80 per kg

Hardoi News: बरसात से टमाटर हुआ लाल, भाव 80 रुपये प्रति किलो

Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tomato turns red due to rain, price Rs 80 per kg
हरदोई। बरसात से स्थानीय स्तर पर होने वाली टमाटर सहित सब्जियों की खेती प्रभावित हुई है। इससे यहां उत्पादन प्रभावित हुआ है और यहां के बाजार में उपभोक्ताओं के लिए बंगलौर का टमाटर उपलब्ध है। इससे 20-30 रुपये के भाव वाला इन दिनों टमाटर 80-100 रुपये प्रति किग्रा. तक पहुंच गया है। लौकी, तरोई, बैंगन आदि के भाव देखकर आलू के भी भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जायद फसलों में होने वाली सब्जियों की खेती में इन दिनों टमाटर, लौकी, तरोई, बैंगन, शिमला मिर्च, गोभी, परवल आदि स्थानीय स्तर से ही बाजारों में आ रही थी। बरसात से सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। सभी जगहों पर बरसात होने के कारण फसलों और उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इससे यहां का देसी टमाटर 20-30 रुपये प्रति किग्रा. के भाव से बिकता था, लेकिन फसलें प्रभावित होने से अब बेंगलुरू से आढ़ती टमाटर मंगाकर बाजार में आपूर्ति कर रहे हैं। एक तो बारिश और बेंगलुरू से आने के कारण टमाटर 80-100 रुपये प्रति किग्रा. के भाव में पहुंच गए हैं। भाव के हिसाब से लाल हुए टमाटर आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहे हैं। बाजार में प्याज का भाव 40 रुपये प्रति किग्रा. है तो आलू 30-40 रुपये प्रति किग्रा. पहुंच गया है।
विज्ञापन

ऐसे ही हरी सब्जियों की खेती प्रभावित होने के कारण लौकी 30 रुपये, तरोई 40-50, बैंगन 40-50, शिमला मिर्च 100-120, प्याज 40-45, परवल 150 रुपये प्रति किग्रा. के भाव बिक रही है। थोक व फुटकर व्यापारी उत्तम कुमार, शाहिद, राजू अग्निहोत्नी, गुड्डू ने बताया कि बेंगलुरू से टमाटर आ रहा है। इसलिए लागत बढ़ रही है। बरसात के कारण स्थानीय स्तर पर होने वाली सब्जियों के उत्पादन में कमी और मांग जस की तस रहने से भाव चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed