फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tobacco Addiction Is Hollowing Out Health: Dr. Kunwar

तंबाकू की लत से स्वास्थ्य हो रहा खोखला: डॉ. कुंवर

Tue, 02 Jun 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tobacco Addiction Is Hollowing Out Health: Dr. Kunwar
फोटो- 28- जागरुकता कार्यक्रम में जानकारी देते डॉ. कुंवर अखिलेश। संवाद
विज्ञापन

- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मनोचिकित्सा विभाग ने किया प्रेरित
- युवाओं को भ्रामक प्रचार से बचने की दी गई सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस काे लेकर मनोचिकित्सा विभाग की तरफ से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया गया। मेडिकल कॉलेज में विभा की तरफ से एक जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, किशोरों और आम जनता को तंबाकू के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों के बारे में बताया गया।

मेडिकल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. कुंवर अखिलेश ने तंबाकू कंपनियों के भ्रामक विज्ञापनों और प्रचार से युवाओं को सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब परिवार, विद्यालय, स्वास्थ्य संस्थान और समुदाय मिलकर अपनी भागीदारी निभाएं। हर व्यक्ति को खुद भी इससे दूर रहना होगा और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना होगा। बताया कि तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटीन बेहद खतरनाक पदार्थ है, जो व्यक्ति को पूरी तरह अपना गुलाम बना लेता है। तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियाें के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसके कारण युवाओं में चिंता, अवसाद और तनाव बढ़ रहा है। तंबाकू छोड़ने के लिए निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी, काउंसलिंग सेवाएं और नशा मुक्ति केंद्र के बारे में बताया गया। एमबीबीएस विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. शिवम यादव समेत मेडिकल छात्र व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed