{"_id":"62ed61108841e97cb438253a","slug":"tiranga-yatra-celibrated-hardoi-news-knp711424932","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: यात्रा निकाल किया तिरंगा लगाने का आवाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: यात्रा निकाल किया तिरंगा लगाने का आवाहन
विज्ञापन
हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें तिरंगा हमारा प्यारा जैसे राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे और लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।
घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ा चौरहा से सिनेमा चौराहे तक तिरंगे की छटा बिखरी रही।
यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता डा सुरेश अग्निहोत्री, सुधीर अवस्थी, विजय बहादुर सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार मिश्रा शामिल रहे। जिलाध्यक्ष सियाराम शर्मा, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला संयोजक सुशील अवस्थी, अनिल, आरिफ खान, सिराज हुसैन, विंसी सरदार, भाजपा नेता मुकुल सिंह आदि ने तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
सीएसएन पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार सिंह ने आजादी के अमृत वर्ष महोत्सव के महत्व के बारे में बताया।
प्रोफेसर संदीप कुमार सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपक कुमार राय ने विचार व्यक्त किए। प्रोफेसर जेएस चौहान, एनसीसी प्रभारी प्रोफेसर अमित कुमार, क्रीड़ा प्रभारी डॉ राकेश सिंह, डॉ अरुण कुमार मौर्य, डॉ शिवेंद्र सिंह, कुश कुमार, मणिपाल सिंह, श्रवण गुप्ता, विनय शील, सरिता वर्मा आदि शामिल रहे।