फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tin shed made in pieces is not giving relief from sun

Hardoi News: टुकड़ों में बना टिनशेड नहीं दे रहा धूप से राहत

Sun, 01 Jun 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tin shed made in pieces is not giving relief from sun
हरदोई। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों में हरदोई का नाम भले ही शामिल हो, लेकिन यात्री सहूलियतों के नाम पर जमकर लापरवाही बरती जा रही है। भीषण गर्मी के बावजूद रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों को धूप में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर टिनशेड टुकड़ों में बनाया गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। योजना में शामिल होने के बाद उम्मीद थी कि स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढेंगी। स्टेशन पर नवीन इमारत और सर्कुलेटिंग एरिया में काम कराया जा रहा है, लेकिन यात्री सहूलियतों पर तनिक भी काम नहीं हुआ। रेलवे प्लेटफार्म पर ढंग के टिनशेड तक नहीं बने हैं। अन्य स्टेशनों पर पूरे प्लेटफार्म पर टिनशेड होते हैं, लेकिन हरदोई स्टेशन के प्लेटफार्म पर टुकड़ों में टिनशेड लगाए गए हैं। प्लेटफार्म पर ज्यादातर हिस्सा बिना टिनशेड के है।
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेन का इंतजार भीषण गर्मी के बावजूद धूप में खड़े होकर करना पड़ रहा है। दो व तीन नंबर पर नवीन टिनशेड बनाए गए, लेकिन वह भी 20 मीटर का टुकड़ा ही बनाया गया है। जिम्मेदारों की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि निर्माण संबंधी कार्य मंडल अधिकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed