{"_id":"41e3341123eedd46c6b9886f8a9fd67f","slug":"tightly-screw-the-pending-complaints-ddo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतों पर डीडीओ ने कसे पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित शिकायतों पर डीडीओ ने कसे पेंच
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया सुस्त होने पर
विज्ञापन
डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। विभागों की पांच हजार से ज्यादा शिकायतें
लंबित हैं जिनके निस्तारण में हीलाहवाली हो रही है।
डीडीओ ने सोमवार को जिले के सभी विकास खंडों के पटल लिपिकों को समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने और लेखाकारों को भी कार्यों को रुचि लेकर समय से करने के निर्देश दिए। विकास भवन में जिले के सभी खंडों के शिकायत पटल लिपिक और लेखाकारों की बैठक बुलाई गई।
डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव ने शिकायत निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले से लेकर विकास खंड स्तर तक लोकवाणी, सीएम और शासन संदर्भित सैकड़ों शिकायतें लंबित हैं। बताया कि विकास विभाग के अतिरिक्त विकास खंडों की तमाम शिकायतें लंबित हैं जिसमें बीडीओ टड़ियावां की 68, अहिरोरी की 81, कोथावां की 97 समेत अन्य बीडीओ द्वारा शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया।
उन्होंने विकास खंडों के संबंधित पटल लिपिकों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्रमुखता से कराया जाए और लोकवाणी को रिपोर्ट भेज कर लंबित सूची को कम किया जाए। डीडीओ ने विकास खंडों के सभी लेखाकारों को भी निर्देशित किया कि वह समयबद्ध ढंग से कार्यों को करें और कर्मियों के अभिलेखों को पूरा करें।