फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tight system , are losing the battle of the patient life

व्यवस्था तंग, हार रहे रोगी जिंदगी की जंग

Tue, 24 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tight system , are losing the battle of the patient life

टीबी एक खतरनाक रोग तो है, पर जान लेवा नहीं है।

विज्ञापन
डाट्स के माध्यम से नियमित इलाज करवाकर रोगी पूर्णतया स्वस्थ हो सकता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में संदिग्ध क्षयरोगियों की संख्या 23 हजार के पार हो चुकी है तो उनके पॉजीटिव पाए गए रोगी लगभग चार हजार बताए गए हैं।

क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के जिम्मेदारों का खुद ही कहना है कि टीबी लाइलाज नहीं, पर एमडीआर की श्रेणी में आने के बाद 50 फीसदी रोगी दम तोड़ जाते हैं। इसके बाद यह कहना कठिन नहीं होगा कि टीबी हमारे समाज के लिए कितनी घातक है और नियंत्रण की हदें क्या हैं।

इस बाबत जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरपी रावत वर्तमान में क्षय रोग की बीमारी का उपचार संभव है। डाट्स पद्धति से निर्धारित समय तक इलाज कराकर इस बीमारी से निजात पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खासी आ रही हो तो वह उसे गंभीरता से ले और पास के सरकारी या जिला अस्पताल में आकर अपनी जांच कराए और यदि जांच में टीबी मिले, तो उसका पूरा इलाज कराए।

उन्होंने उपस्थित समाजसेवियों और अन्य लोगों से कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए कि टीबी की बीमारी को छिपाए नहीं इसका डाट्स पद्धति द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा है। रात को बुखार, वजन घटना, भूख न लगना, छाती में दर्द, टीबी हो सकती है।

इसके लिए अपने पास के किसी भी सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क बलगम जांच के बाद डाट्स पद्धति से नि:शुल्क उपचार का लाभ उठा सकते है। यह सुविधा जिले के समस्त सीएचसी, पीएचसी और नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क मुहैया है। जिले में वर्तमान समय में सात हजार के करीब रोगियों का नियमित इलाज चल रहा है।

डाट्स पद्धति से इलाज के दौरान मरीजों को छह माह की दवा दी जाती है। अगर उसको लाभ नहीं े होता है तो उसको आठ माह के लिए दवा दी जाती है। दवा वितरित करने के लिए गांव में डाट्स प्रोवाइडर नियुक्त है। उनका भी कहना है कि किसी कारण यदि रोगी दवाएं लेना छोड़ देते हैं।

उदाहरण के तौर पर यदि रोगी चार में से दो दवाएं लेना बंद कर देता है, तो इससे रोगी को एमडीआर टीबी हो जाती है। 50 फीसदी एमडीआर मरीज दम तोड़ जाते हैं। इससे इलाज 12 माह से बढ़कर 27 माह का हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed