{"_id":"5f09f6bb8ebc3e635c7718d2","slug":"tiddi-dal-attack-in-gopamau-hardoi-news-knp570666638","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपामऊ के आसपास टिड्डी दलों ने किया खेतों में नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपामऊ के आसपास टिड्डी दलों ने किया खेतों में नुकसान
विज्ञापन
शहर के निकट नयागांव में टिड्डी दलों के हमले पर शोर मचाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ। कन्नौज के रास्ते जिले में आए टिड्डी दलों ने गोपामऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों के किसानों की नींद उड़ा दी है। कृषि विभाग के जिम्मेदार मामूली नुकसान की बात कह रहे हैं लेकिन किसानों का कहना है कि टिड्डी दलों ने खेत के खेत साफ कर दिए। शनिवार को सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने कीटनाशकों का छिड़काव कराया। किसानों ने कृषि विभाग की ओर से सुझाए गए कीटनाशकों का प्रयोग कर बड़ी संख्या में टिड्डियों को मार भी दिया।
शुक्रवार को कन्नौज के रास्ते टिड्डी दलों ने जिले में प्रवेश किया था। बिलग्राम, माधौगंज, टड़ियावां, अहिरोरी, सुरसा इलाके में टिड्डी दल देखे गए थे। उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने कहा किया था कि टिड्डी दल सीतापुर चला गया है। जिले में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गोपामऊ और उससे सटे हरियावां विकास खंड के ग्राम बाबूपुर, बेचेपुरवा, कचेलिया, अरबापुर आदि में टिड्डी दलों ने गन्ना, धान, शकरकंद और मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
बाबूपुर के प्रधान आशाराम ने बताया कि टिड्डियों के आने की सूचना एसडीएम सदर को दी थी। तहसीलदार सदर रामवीर सिंह ने टैंकरों से दवा का छिड़काव कराया। इसके कारण बड़ी संख्या टिड्डियां मर गईं। आशाराम का दावा है कि जिस पेड़ पर टिड्डी दल बैठा था उसकी शाखाएं तक फट गईं।