फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thyroid machine did not start even after trial, patients wandering for examination

Hardoi News: ट्रॉयल होने के बाद भी नहीं शुरू हुई थायरायड मशीन, जांच के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 24 Aug 2023 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Thyroid machine did not start even after trial, patients wandering for examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदाेई। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं में इजाफा तय है। थायरायड की मशीन का ट्रायल तो हो गया, लेकिन 30 लाख की कीमत के केमिकल की अभी तक डिमांड नहीं की जा सकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि करीब एक माह पहले स्थापित कराई गई मशीन से थायरायड की जांच की सुविधा व सहूलियत यहां के मरीजों को कब मिलेगी। जिम्मेदारों ने तो अभी तक 30 लाख के केमिकल (रीजेंट) की आपूर्ति के लिए पत्र तैयार कराना शुरू किया है।
मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला चिकित्सालय की पैथालाॅजी में थायरायड की जांच के लिए मशीन लगवाई गई है। 15 दिनों से थायराइड मशीन का ट्राॅयल चल रहा था। मंगलवार को मशीन का ट्राॅयल पूरा हो गया। मशीन को चलाने के लिए पैथोलॉजी विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षित भी किया गया है। थायराइड की जांच के लिए मशीन से जांच के लिए रीजेंट की जरूरत पड़ती है, इसके लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से करीब 30 लाख रुपए का डिमांड लेटर तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि 30 लाख रुपये के केमिकल से करीब छह महीने तक जांच काम किया जा सकेगा। मरीजों की संख्या बढ़ने पर बीच में भी केमिकल को मंगाया जा सकता है। थायरायड मशीन संचालन के लिए राधेश्याम व केडी को प्रशिक्षित किया गया है जबकि मशीन की देखरेख का पीओ सिटी सर्विसेज कंपनी को ठेका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट जांच में ढीली करनी पड़ रही जेब
जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1400 से 1500 की ओपीडी होती है। वहीं मेडिसीन विभाग में 250 से 300 मरीज प्रतिदिन आते हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों को चिकित्सक खून की जांच लिखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन लगभग 60 से 80 मरीजों को थायरायड की जांच लिखि जाती है। ऐसे में अस्पताल में थायरायड की मशीन के होते हुए भी बाहर महंगी जांचों में जेबे ढीली करनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि थायराइड की जांच के लिए 800 से 1000 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज में भी थायराइड की जांच के लिए कुछ फीस निर्धारित की जाएगी।

वर्जन
थायराइड मशीन का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसके चलाने के लिए रीजेंट के लिए डिमांड लेटर बन गया है। रीजेंट प्राप्त होती ही 15 दिन के अंदर जांच शुरू हो जाएगी।
डॉ. आर्य देश दीपक, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed