{"_id":"68e4026af133dc967e04529a","slug":"three-wanted-criminals-arrested-in-encounter-two-shot-in-the-leg-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138429-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
हरदोई। गैंगस्टर और मोबाइल छीनने वाले बदमाशों की रविवार देर रात और सोमवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंगस्टर का मामला शहर कोतवाली और मोबाइल चोरी का मामला शाहाबाद कोतवाली और पचदेवरा थाने से संबंधित है।
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने 27 अप्रैल को कोतवाली में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतौथा निवासी मोहर्रम अली समेत पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि रविवार रात 12:30 बजे सूचना मिली कि आरोपी मोहर्रम बावन रोड स्थित बाइपास पर आने वाला है।
इस दौरान बाइक सवार भागने लगा। पुलिस से घिरते देखकर आरोपी ने फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी फायर किया। उसके के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मोहर्रम बताया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल समेत निरीक्षक इख्तियार हुसैन, विश्वास शर्मा, वासु कुमार, सिपाही भूपेंद्र, देवेंद्र, रिंकू, विनीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सफीपुर गोशाला के पास बदमाशों ने की थी लूट
शाहाबाद। ग्राम सहोरा निवासी अखिलेश ने 29 सितंबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि शाहाबाद-पाली मार्ग पर सफीपुर गोशाला के पास तीन बाइकों पर सवार छह लोग उनका मोबाइल छीन कर भाग गए। 29 सितंबर को ही शाहाबाद नगर पालिका कार्यालय के पास और पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में भी तीन बाइकों पर छह लोगों द्वारा मोबाइल छीनने की घटनाएं सामने आईं थीं।
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी सुरजीत ने तीन अक्टूबर को पचदेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर निवासी अंकित और कांठ थाना क्षेत्र के अकर्रा रसूलपुर निवासी रामलखन पिपरिया रोड के आसपास हैं। पुलिस से घिरने पर बाइक सवार दोनों बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई एक के पैर में गोली लग गई। दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ ने घायल ने अपना नाम रामलखन बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम अंकित बताया। घायल को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक और एक छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। (संवाद)
मोबाइल चोरी के तीन आरोपी पकड़े जा चुके
इससे पहले शनिवार को पुलिस ने इन्हीं तीन मामलों से संबंधित मोबाइल चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल, दो बाइक और 2500 रुपये बरामद किए थे। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल आनंद नारायन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल जगबहादुर, रामआसरे, गुंजन आदि शामिल रहे।