फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three thieves arrested, three lakh equipment including drone camera recovered

Hardoi News: तीन चोर गिरफ्तार, ड्रोन कैमरा सहित तीन लाख के उपकरण बरामद

Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested, three lakh equipment including drone camera recovered
हरदेाई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिसर स्थित दो दुकानों से डिजिटल फोटो कैमरा, ड्रोन कैमरा आदि की चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दुकान में काम कर चुके युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया था। तीन लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी आदर्श सिंह की प्रिंटिंग प्रेस और मिक्सिंग की इलेक्ट्रानिक लैब नगर पालिका की दो दुकानों में है। बीते दिनों इन दोनों दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया था। चोर इन दुकानों से ड्रोन कैमरा, वीडियो मिक्सिंग सिस्टम, डिजिटल कैमरा, वीडयो कैमरा चोरी कर ले गए थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने शहर कोतवाल संजय पांडेय को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर शहर कोतवाल कोतवाल को अहम सुराग लगे थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए थे। मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि घटना में वांछित आरोपी रद्धेपुरवा से बावन रोड की ओर जाने वाली नहर पटरी के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों नेअपना नाम पता आयुष दीक्षित उर्फ उदित दीक्षित निवासी हर्रई थाना टड़ियावां, गौरव सिंह निवासी मझरेहटा कोतवाली शहर और आकाश वर्मा निवासी महेंद्र नगर कोतवाली देहात बताया। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से एक ड्रोन कैमरा, तीन डिजिटल फोटो कैमरा, एक वीडियो कैमरा, वीडियो मिक्सिंग सिस्टम समेत तीन लाख रुपये कीमत के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
प्रेमिका को ले जाना था केदारनाथ तो दे दिया वारदात को अंजाम
घटना के खुलासे की काेशिश के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि दुकान पर काम कर चुका एक युवक पिछले डेढ़ साल से खाली घूम रहा है। वह अक्सर लखनऊ जाता था और दोस्तों के साथ मस्ती करता था। इसी बीच उसका प्रेम प्रसंग एक युवती से हो गया। युवती ने जुलाई के दूसरे पखवारे में घूमने चलने के लिए कहा, तो केदारनाथ का कार्यक्रम तय हुआ। वहां आने जाने, रुकने और खरीददारी के लिए रुपयों की जरूरत थी। ऐसे में युवक को वही दुकान वारदात के लिए सटीक लगी, जहां वह काम कर चुका था। वारदात के बाद वह प्रेमिका के साथ केदारनाथ गया और प्रेमिका को बराबर टेक्निकल एक्सपर्ट होने की जानकारी भी देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed