{"_id":"678a91e832a14b8c9f0e309d","slug":"three-thieves-arrested-seven-pumping-sets-stolen-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125554-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन चोरों को गिरफ्तार, चोरी के सात पंपिंग सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन चोरों को गिरफ्तार, चोरी के सात पंपिंग सेट
Fri, 17 Jan 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
- मझिला थाना पुलिस को दो और की तलाश
- घटनाओं में इस्तेमाल बाइक भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मझिला थाना पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से सात पंपिंग सेट बरामद किए हैं। चोरों के पास से घटनाओं में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि मझिला थाना क्षेत्र के सेमरावा गांव निवासी मुन्नेमियां ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके बहनोई के मकान के बाहर से 15 जनवरी की रात किसी ने पंपिंग सेट चोरी कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी दौरान सूचना पर मझिला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव के नेतृत्व वा ली टीम ने बेंदुआ निवासी शिवम प्रजापति, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नरहाई निवासी राम बहादुर और शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि इन तीनों ने अपने दो और साथियों की मदद से घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से चोरी के सात पंपिंग सेट बरामद हुए हैं। बरामद हुए पंपिंग सेट पाली और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों से चाेरी किए गए थे। इनके दो साथियों की तलाश की जा रही है।