फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three roads will be constructed at a cost of Rs 1.75 crore.

Hardoi News: 1.75 करोड़ की लागत से बनेंगी तीन सड़कें

Tue, 02 Jun 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three roads will be constructed at a cost of Rs 1.75 crore.
हरदोई। बरसात से पहले गांवों के लोगों को इंटरलॉकिंग सड़क मिलने की उम्मीद है। गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़कों को भी बनवाए जाने पर ध्यान दिया गया है। कई गांव को जोड़ने वाली तीन सड़कों को बनवाए जाने की शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। सड़कों को बनवाए जाने पर 1.75 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन




गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को बनवाए जाने पर भी शासन ने ध्यान दिया है। शासन स्तर से सड़कों के बनवाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद समय से काम पूरा कराने के भी प्रयास शुरू किए गए हैं। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़कों को बनवाए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

तीनों सड़कों को बनवाए जाने पर 1,75,04,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के बन जाने से एक स्कूल के विद्यार्थियों सहित करीब पांच गांवों के करीब 10 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा-सहूलियत हो जाएगी। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 12 जून तक निविदा प्रक्रिया पूरी किए जाने की समयसीमा तय की है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने पर अगले तीन माह में सड़क को बनवाए जाने की समयावधि रखी गई है। इससे बरसात में सड़कों के बन जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सड़कों को इंटरलॉकिंग बनवाया जाएगा

67.10 लाख से विकास खंड टड़ियावां में परिक्रमा मार्ग से साखिन से बरबटापुर तक इंटरलाकिंग सड़क।
56.72 लाख से हरिपालपुर पट्टी संपर्क मार्ग से मदनापुर गांव तक इंटरलाकिंग सड़क।
एनएच-731 पर कोर्रिया गांव में मुख्य सड़क से महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास ईंट-भट्ठा तक इंटरलॉकिंग सड़क


मुख्य सड़कों को बनवाए जाने के साथ ही गांवों की भी सड़कों को बनवाया जा रहा है। तीन सड़कों के लिए इंटरलाकिंग की मंजूरी के साथ ही काम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता से कहा गया है कि वह तय समय में गुणवत्तापरक काम कराना सुनिश्चित कराएंगे। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed