फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three poles damaged by truck collision, city supply stalled for 15 hours

ट्रक की टक्कर से तीन पोल क्षतिग्रस्त, 15 घंटे तक नगर की आपूर्ति ठप

Sat, 24 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three poles damaged by truck collision, city supply stalled for 15 hours
संडीला। शुक्रवार देर रात शीतला माता मंदिर पावर हाउस के पास ट्रक ने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे तीन पोल व विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पूरे नगर क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं मोहल्ला मलकाना में पिकअप की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह से ही विद्युत विभाग की टीम ने पोल व क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। लगभग 15 घंटे बाद शाम 5:50 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात लगभग 2:30 बजे शीतला माता मंदिर पावर हाउस के पास अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे तीन विद्युत पोल व लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। मेन लाइन क्षतिग्रस्त होने पर पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। आपूर्ति ठप होने की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत का काम शुरू कराया। शाम लगभग पांच बजे मरम्मत का काम पूरा करा आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

इस दौरान नगर के लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी आदि जुटाने में भी परेशानी हुई। वहीं शनिवार की सुबह मोहल्ला मलकाना में पिकअप ने बिजली के सीमेंटेड पोल में टक्कर मार दी, जिससे पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कर्मचारियों द्वारा दिनमें उसकी भी मरम्मत की गई। एसडीओ फैसल खां ने बताया कि मरम्मत कर पूरे नगर की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। नुकसान का आंकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed