{"_id":"5730df844f1c1b0b0a919eeb","slug":"three-people-were-injured-in-the-attack-of-wild-boar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअर के हमले में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअर के हमले में तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 10 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुअर
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। दो दिन से सआतनगर और पसतौर में दहशत का पर्याय बना जंगली सूअर जख्मी हो जाने के बाद और खूंखार हो गया है। सोमवार को खेत पर दो लोगों को घायल करने के बाद एक घर में घुस कर किशोरी को जख्मी कर दिया है। लोगों ने बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को खेतों में गांव के ही नसीम की पत्नी हामिदा (35) और कृष्णा पांडेय (13) पुत्र शशीकांत पांडेय को सूअर ने जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के शोरशराबे के बाद सूअर वहां से भाग गया। थोड़ी देर बाद जंगली सूअर ने नईम के घर में घुस कर उसकी पंद्रह वर्षीया पुत्री शबाना को घायल कर दिया। तीनों को सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सआदतनगर से सटे पसतौर में इसे मंगलवार को देखा गया था। ग्रामीणों ने असलहे लेकर घेरने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने जाल लगाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन जाल में एक नीलगाय फंसी। इस बीच किसानों ने भाला मारकर सूअर को जख्मी कर दिया था। जख्मी सूअर पास के गन्ने में गुम हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि जख्मी हो जाने के बाद वह अधिक खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन