फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three people lost their lives due to storm, rain, tree and wall falling

Hardoi News: आंधी पानी पेड़ व दीवार गिरने से तीन लोगों की चली गई जान

Sun, 13 Apr 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three people lost their lives due to storm, rain, tree and wall falling
हरदोई। आंधी-पानी से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पेड़ और दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। माधौगंज व सांडी थाना क्षेत्र में दो लोगों की पेड़ गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी खेती करने वाले हरीराम (55) की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। शुक्रवार की रात वह टीन शेड की नीचे सो रह थे। आंधी पानी के दौरान टीन शेड की दीवार गिर गई। वह मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनक परिजन आ गए। परिजनों ने मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिराम अविवाहित थे।
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के मदारपुरखर्द निवासी नेकपाल (42) की सोते समय चांदनी का पेड़ गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात आंधी पानी के दौरान घर के बाहर सो रहे नेकपाल पर पेड़ गिर गया। आवाज सुनकर ग्रामीण संजय, गोरे, सियाराम आदि ने पेड़ की शाखाएं हटाकर बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल नेकराम को परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट, कानूनगो व लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरा। मृतक अविवाहित था। मृतक 5 भइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी रामप्रकाश (50) शुक्रवार की देर रात झोपड़ी में सो रहे थे। आंधी पानी के दौरान कच्ची दीवार पर टिकी झोपड़ी पर नीम का पेड़ गिर गया। जिससे मजदूरी करने वाले रामप्रकाश मलबे में दब गए। ग्रामीण नन्हे, छब्बू, कमल, कमल, रामू आदि ने उन्हें बाहर निकाला। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी गुड्डी व 7 पुत्र व 3 पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed