{"_id":"67db00a56b0d82d30d05086b","slug":"three-people-including-a-woman-of-human-trafficking-gang-arrested-hrithik-who-was-sold-for-rs-5-lakh-also-found-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128396-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानव तस्करी गिरोह की महिला समेत तीन गिरफ्तार, पांच लाख में बेचा गया रितिक भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानव तस्करी गिरोह की महिला समेत तीन गिरफ्तार, पांच लाख में बेचा गया रितिक भी मिला
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह की महिला समेत तीन शातिरोें को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर अतरौली थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में वैवाहिक समारोह से लापता हुए तीन साल के बच्चे को भी पुलिस ने खोज लिया है।
बच्चे को तेलंगाना के मुलगू में निसंतान दंपती को पांच लाख रुपये में बेचा गया था। सीतापुर के बिसवां और लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्रों से लापता हुए एक-एक बच्चे के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बच्चा चोरी करने वाले दोनों युवक अस्पताल कर्मी हैं, जबकि पकड़ी गई महिला भी एक अस्पताल में ही काम करती है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के महसोना गांव निवासी मनीष की ससुराल अतरौली थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव में है। वह अपनी पत्नी गुड़िया के साथ साली की शादी और साले के तिलक में शामिल होने के लिए अपने दो बच्चों के साथ 19 फरवरी को गौरीकला गया था। यहीं से 20 फरवरी की रात पुत्र रितिक (3) लापता हो गया। 21 फरवरी को गुड़िया की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। खुलासे के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया था। अहम सुराग मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र खुद तेलंगाना के विजयवाड़ा, राजमुंदरी और मुलगू गए थे। वहां से रितिक को सकुशल खोज लिया।
विज्ञापन
पूरे मामले में पुलिस ने दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के डी ब्लॉक निवासी सोनिया उर्फ सुनीता, सीतापुर जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के अलायपुर निवासी अभय वर्मा और लखनऊ जनपद के महगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी उमाशंकर रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उमाशंकर और अभय वर्मा ने बच्चा चोरी कर सोनिया के जरिए तेलंगाना में सक्रिय एजेंटों को बेच दिया था। एजेंटों ने मुलगू के एक निसंतान दंपती को पांच लाख रुपये में रितिक बेचा था। मानव तस्करी के इस गिरोह की सरगना विजयवाड़ा निवासी मुंडावती शारदा है। शारदा का सहयोग विजयवाड़ा में वहीं की रहने वाली पठान मुमताज उर्फ हसीना और विक्कॉल बिजली करती थी। पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है।