{"_id":"67e98ee204d7aa23800e92ef","slug":"three-lakh-rupees-were-defrauded-from-a-farmer-on-the-pretext-of-kyc-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128979-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: केवाईसी के बहाने किसान से तीन लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: केवाईसी के बहाने किसान से तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
हरदोई। केवाईसी के नाम पर किसान जितेंद्र बहादुर सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये शनिवार रात ट्रांसफर कर दिए। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए वह लखनऊ के सीए का था। पुलिस हरकत में आई तो कुछ घंटों के बाद किसान के खाते में रुपये वापस आ गए।
हरियावां के बिलहरी निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह के मोबाइल पर शनिवार रात दस बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे बैंक खाते की केवाईसी 31 मार्च के मद्देनजर कराना जरूरी बताया। कुछ ब्योरा पूछकर उनके मोबाइल की स्क्रीन शेयर कर ली। जब बात खत्म हुई तो जितेंद्र के बैंक खाते से तीन लाख रुपये निकल चुके थे।
वह फौरन ही हरियावां थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा को घटना बताई। थानाध्यक्ष ने शिकायत ऑनलाइन साइबर सेल भेज दी। इस सबके बीच जिस खाते में रुपये गए थे उसका पता भी थानाध्यक्ष ने लगा लिया। संबंधित व्यक्ति से बातचीत हुई तो उसने खुद को सीए बताया। बैंक खाते में रुपये आने की बात भी स्वीकारी।
विज्ञापन
साइबर थाने के जरिये विधिक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित व्यक्ति ने जितेंद्र के बैंक खाते में पूरे रुपये वापस भेज दिए। साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक वहीद अहमद ने बताया कि मामले की जांच जारी है।