फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents , four injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, चार घायल

Sun, 22 Nov 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 22 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents , four injured
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसा में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के चौधकपुर निवासी अरविंद (23) पुत्र राम लडैते बाइक से अपनी बहन पुष्पा के घर मानगढ़ जनपद शाहजहांपुर गए हुए थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खेतौली के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


अरविंद के भाई वेद पाल ने बताया कि उसकी चार वर्ष की एक पुत्री है।  इधर माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिहराना शुक्लापुर भगत निवासी संगीता (20) पत्नी राहुल रविवार को थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इस घटना में उसके भाई वीरेंद्र की मौत हो गई थी। महिला का पति राहुल भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई उन लोगों को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया था। इधर देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर इटौली के पास शनिवार की रात बाइक सवार 40 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था।

उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गरीब पुरवा निवासी शान मोहम्मद (28) पुत्र इस्माइल और मो. समी (35) पुत्र अमजद सड़क हादसे में घायल हो गए।

उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नघेटा रोड़ निवासी रजनीश (35) पुत्र प्रभुदयाल सड़क हादसे में घायल गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी और सांडी चुंगी के बीच बाइक को बैगन आर ने टक्कर मार दी।


इससे बाइक सवार रघुवीर (35) निवासी टेढ़ी पियाऊ शहर कोतवाली घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और  घायल हो जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed