फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three including bike riding father and daughter died in collision with DCM

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three including bike riding father and daughter died in collision with DCM

विज्ञापन
हरदोई। बेटे के मुंडन का निमंत्रण देने बेटी के साथ ससुराल गए बाइक सवार को साली समेत वापस घर आते समय डीसीएम ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर के मजरा सिरकिटिया निवासी नीरज (26) मजदूरी करता था। उसके एक साल के पुत्र का मुंडन 10 अप्रैल को होना है। उसी दिन रात में दावत भी होनी थी। इसका निमंत्रण देने के लिए नीरज बेटी शबानी (4) के साथ अपनी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के नवलपुर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




निमंत्रण देने के बाद शाम को वापस गांव जाने के लिए निकल रहा था। उसकी साली जूली (12) ने भी साथ चलकर घरेलू कार्याें में मदद करने की बात कही तो नीरज ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों गांव जा रहे थे। हरदोई पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बरगावां गांव के सामने पिहानी की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।


टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर गिरे और इसी बीच डीसीएम ने इन्हें रौंद दिया। बरगावां निवासी अनुज ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस सेवा पर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

नीरज के परिवार में पत्नी गुड्डी और एक साल का पुत्र है। उधर, दूसरी ओर घटना की जानकारी पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि तीनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।





बदहवास हो गईं मां और पत्नी, मुंडन की खुशी मातम में बदली

बेटे के मुंडन को लेकर न सिर्फ नीरज बल्कि उसके परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। 10 अप्रैल को होने वाले समारोह और दावत की तैयारियां अभी से चल रही थीं। हलवाई बुक हो चुका था और खाद्य सामग्री खरीदने के लिए भी बात फाइनल हो गई थी। ज्यादातर रिश्तेदारों को भी निमंत्रण दिया जा चुका था। देर शाम दुर्घटना की जानकारी नीरज की मां जयदेवी और पत्नी गुड्डी को मिली तो दोनों बदहवास हो गईं। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी तक दोनों को संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed