फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three hostels built at a cost of nine crore rupees are still incomplete.

Hardoi News: नौ करोड़ से बनने वाले तीन छात्रावास अभी भी अधूरे

Sat, 21 Feb 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three hostels built at a cost of nine crore rupees are still incomplete.
फोटो 15: माधौगंज में निर्माणाधीन छात्रावास। संवाद
हरदोई। नौ करोड़ से अधिक की लागत से बनवाए जाने वाले तीन छात्रावास तय समयसीमा पूरी होने के बाद भी अभी तक बन नहीं पाए हैं। पिहानी, संडीला और माधौगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के लिए साल 2024 में छात्रावास बनवाए जाने की स्वीकृति दी गई थी। नवंबर 2025 तक काम पूरा होने की समयसीमा तय थी लेकिन अभी तक पूरे नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किए जाने के साथ ही छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास भवन बनवाए जाने की विभाग ने प्रक्रिया शुरू कराई है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पिहानी, संडीला और माधौगंज प्रत्येक के लिए 3.19 करोड़ रुपये की नवंबर 2024 में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई थी। काम कराने की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. लखनऊ इकाई को मिली है। कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम पूरा कराने के लिए नवंबर 2025 की अवधि तय की थी।
विज्ञापन


बताया कि कार्यदायी संस्था को काम कराने के लिए तीनों छात्रावास के लिए रुपये दे दिए गए हैं। समय से काम शुरू कराने के बाद भी तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे अभी तक छात्रावास भवन बेसिक शिक्षा विभाग को नहीं मिल पाए हैं। काम की गति देखते हुए मार्च तक काम पूरा होने में संशय दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्रावास भवन अभी तक विभाग को नहीं मिल पाए हैं। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से कहा गया कि काम को इसी माह में पूरा करा लिया जाए ताकि भवन को हैंडओवर किया जा सके। इससे छात्राओं को अगले शैक्षिक सत्र से छात्रावास का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। -संतोष रावत, जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed