{"_id":"6894dfb504f311fe8c00f2c3","slug":"three-brothers-beat-a-young-man-to-death-with-sticks-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1218859-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
हरदोई/बावन। दो साल पुराने नाली निकास के विवाद की रंजिश में तीन भाइयों ने बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
कोतवाली लोनार क्षेत्र के औहदपुर निवासी रामसच्चे (25) सफाईकर्मी था। वह मवेशियों के खरीदने-बेचने का काम भी काम करता था। पिता रामनिवास ने बताया कि रामसच्चे बृहस्पतिवार सुबह घर से साइकिल से निकला था। इस दौरान पुरौरी मोड़ पर गांव के ही बाइक सवार विवेक, अनूप और विकास ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामसच्चे को पीट-पीटकर घायल कर दिया और मौके से भाग गए। वहां से गुजर रहे रामसच्चे के चचेरे भतीजे रोहित ने उसे देखा लिया तो घटना की सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। एंबुलेंस से रामसच्चे को मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छह भाई बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। मृतक की मां हौसला देवी बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं।
एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार और सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह, कोतवाल विवेक वर्मा ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने जुटाए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेक और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी अनूप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -