फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anti-encroachment drive conducted in the city; footpaths cleared.

Hardoi News: शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथ खाली कराए गए

Tue, 13 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive conducted in the city; footpaths cleared.
फोटो 69: अतिक्रमण हटाओ अ​भियान में दुकानदार को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार। संवाद
हरदोई। शहर में फुटपाथ और प्रमुख चौराहों के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और निकाय ने अभियान चलाया। मंगलवार को चलाए गए अभियान में फुटपाथों को खाली कराया गया। नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, मुन्ने मियां चौराहा, डाकघर से कलक्ट्रेट रोड और नघेटा रोड पर कार्रवाई की गई। टीम ने फुटपाथ पर सड़क सीमा तक रखे खोखे, काउंटर और अन्य सामग्री जब्त कर ली। इस दौरान टीम को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर से अभियान चलाया गया है। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि चौराहों के 50 मीटर दायरे और पाथवे पर अतिक्रमण न किया जाए। इस पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सदर एसडीएम गुलाब चंद्र और निकाय के अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाया। पक्की दुकानों के संचालकों को भी हिदायत दी गई कि वह अपनी सामग्री फुटपाथ पर न रखें।
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चौराहों के 50 मीटर दायरे और पाथवे पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान हटाने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। नुमाइश चौराहा, मुन्ने मियां चौराहे से खोखा और काउंटर जब्त किए जाने के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया। टीम में निकाय से आशीष अवस्थी और सफाई नायक शामिल रहे।

फोटो 69: अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानदार को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार। संवाद

फोटो 69: अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानदार को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed