{"_id":"5db09ad28ebc3e93a553f491","slug":"three-arrested-in-mobile-loot-case-hardoi-news-knp5216555174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 14 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 14 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में पकड़े गए शातिरों के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई। संडीला कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार तीन मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों में एक पूर्व प्रधान का पुत्र भी शामिल है।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कासिमपुर और संडीला इलाके में मोबाइल लूट की कई घटनाएं होने पर खुलासे के लिए संडीला कोतवाल जगदीश यादव को टीम के साथ लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक संडीला कोतवाली क्षेत्र के आसूसराय तिराहे के पास खड़े हैं। इस पर संडीला कोतवाल टीम के साथ बुधवार सुबह सवा सात बजे आसूसराय तिराहे पहुंचे।
पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगे तो उन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम संतोष कुमार, आसिफ अली निवासी ग्राम सुजानपुर मजरा लोन्हरा और अनूप वर्मा निवासी ग्राम पूरा मजरा लोन्हरा कोतवाली कछौना बताए हैं। एसपी ने बताया कि तीनों को ही न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अनूप वर्मा लोन्हरा के पूर्व प्रधान का पुत्र है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सीपी सिंह और सुशील सिंह और पांच सिपाही शामिल रहे।