{"_id":"6628005ea4ac79a40109cdee","slug":"three-arrested-for-firing-pistol-at-outpost-in-charge-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113681-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चौकी प्रभारी पर तमंचे से फायर करने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चौकी प्रभारी पर तमंचे से फायर करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कस्बे के बेझा चौराहे पर सोमवार रात एक बाइक पर सवार तीन लोगों की पुलिस से कहासुनी हो गई।
पुलिस का दावा है कि इनमें से एक शख्स ने जामा मस्जिद चौकी प्रभारी पर तमंचे से फायर कर दिया। घटना में चौकी प्रभारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार रात शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जामा मस्जिद चौकी प्रभारी अंगद सिंह सिपाहियों के साथ वाहनों की जांच का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उधर से एक बाइक पर तीन सवारों को पुलिस ने रोका। इसको लेकर पुलिस और बाइक सवारों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पलथुआ निवासी रामू ने चौकी प्रभारी अंगद सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया।
इससे मौके पर खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अंगद सिंह की तहरीर पर पलथुआ निवासी रामू, मनीराम और सज्जन के खिलाफ जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।