{"_id":"aeb670a9caf7adf895c0f75db2c904ba","slug":"thousands-of-sacrifice-involved-in-ashwamedha-puarnahuti-seeker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वमेध यज्ञ की पूर्णाहूति में जुटे हजारों साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्वमेध यज्ञ की पूर्णाहूति में जुटे हजारों साधक
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दिन तकरीबन तीन हजार लोगों ने पूर्णाहुति में हिस्सेदारी के साथ ही पांच दिवसीय अश्वमेध यज्ञ का समापन हो गया। यज्ञ पूजन गायत्री तपोवन हरिद्वार की टोली ने वैदिक मंत्रो के साथ संपन्न कराया।
इस दौरान अमेरिका से पधारे वैज्ञानिक व पं. श्रीराम शर्मा के परमस्नेही शिष्य डा. यतींद्र दत्ता ने कहा कि विषम परिस्थतियों में भी यह पिहानी क्षेत्र का सौभाग्य रहा कि जो ऐसा अद्भुत आयोजन यहां सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि देव कार्यों के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हों। इसके लिए न केवल स्वयं आगे आएं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। इंजीनियर प्रेम दत्ता ने कहा कि यह समय नारी जागरण का समय है। युग परिवर्तन का प्रथम चरण नारी जागरण ही होता है।
इसके साथ ही सामाजिक परिस्थितियों से निपटने के लिए नारियों को भी हर क्षेत्र में आकर खुद को बुलंदियों तक ले जाना होगा। देवपूजन पूर्व डीजीपी वीएम शाश्वत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी डा. अशोक वाजपेई व पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर डा. अशोक वाजपेई ने आयोजक अतुल कपूर व कार्यकर्ताओं को इस बड़े और सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पिहानी के लिए बड़ा सौभाग्य है। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने भी इस आयोजन को क्षेत्र का सौभाग्य बताते हुए कामना की कि यही क्षेत्र में खुशहाली का आधार बनेगा। कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह, दुर्गेश पांडेय, प्रदीप राठौर, अरविंद, पूर्णिमा, नमिता, सविता, विपुल मिश्रा व नीलम शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं देखीं।