फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   This time, the plants will be planted at

अबकी कम रोपे जाएंगे पौधे

Wed, 24 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 24 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
This time, the plants will be planted at

वन विभाग द्वारा जिले में पौधरोपण कराने को जरूरी

विज्ञापन
तैयारियां पूरी हैं। बस इंतजार है मानसून आने का। झमाझम बारिश होने के बाद वन विभाग पौधरोपण की शुरुआत करेगा। इस साल करीब 2.49 लाख पौधे लगाए जाने हैं। पिछले साल करीब 8 लाख पौधे रोपित किए गए थे, जिसमें करीब 90 प्रतिशत पौधेे सही सलामत हैं।

विभाग के अनुसार, करीब 10 फीसदी पौधेे मौसम के प्रभावों से सूख जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि गर्मी के मौसम में अपेक्षित देखभाल न हो पाने से दस फीसदी से ज्यादा पौधे वृक्ष बनने से पहले ही दम तोड़ जाते हैं। पिछले साल करीब 8 लाख पौधेे रोपित किए गए थे।

इनमें नहर की पटरियों के किनारे हुए पौधरोपण में भी सैकड़ों पौधेे देखरेख के अभाव में सूख गए। चालू वित्तीय वर्ष में करीब 2.49 लाख पौधे रोपित कराने का लक्ष्य है। जिसकी शुरुआत होनी है। पौधरोपण कराने के लिए वन विभाग ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इस बाबत वन विभाग के डीएफओ आरके त्रिपाठी ने बताया कि पौधों की देखरेख के लिए रेंजों के कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पौधों का चलना संभव नहीं है, क्योंकि ज्यादा पौधरोपण ऊसर भूमि तथा सड़कों एवं नहर पटरियों के  किनारे होता है।

कहा कि ऐसे में 3 से 5 फीसदी तक पौधे कई कारणों से नहीं चल पाते हैं। अगर कहीं बड़ी तादाद में पौधेे सूखेंगे तो कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस साल शासन से करीब 2.49 लाख पौधेे रोपित कराने का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए पौधों की व्यवस्था आदि तैयारियां हो गई हैं।

बारिश के बाद पौधरोपण शुरू किया जाएगा। उधर, पिछले कई वर्षों से नगरीय क्षेत्रों में पौधरोपण बंद है। पूर्व में नगरीय क्षेत्रों को हरा भरा रखने के लिए ट्री गार्ड एवं ब्रिक गार्ड लगाकर पौधों का रोपण किया जाता था, पर पिछले कई वर्षों से हरदोई शहर से लेकर अन्य नगरीय क्षेत्रों में पौधरोपण नहीं हो रहा है।

वन विभाग के अफसरों का कहना है कि शहरी पौधरोपण योजना में बजट न मिलने से पौधरोपण बंद है। सूत्रों के अनुसार, इस साल शहर की कुछ सड़कों एवं स्थानों पर पौधरोपण के लिए डीएम के निर्देश पर प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed