फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   This time 1.45 lakh metric tons of paddy will be purchased

Hardoi News: इस बार 1.45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीद

Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
This time 1.45 lakh metric tons of paddy will be purchased
हरदोई। सरकारी क्रय केंद्रों पर इस बार किसानों एक लाख 45 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए 144 क्रय केंद्र बनाएं गए है। जिन पर खरीद की तैयारी अंतिम चरण में हैं। मंगलवार से क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से किसानों के धान की खरीद करने के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसमें तहत सामान्य धान 2183 रुपये प्रति कुंतल की दर से और ए ग्रेड धान 2203 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा। जिले में शासन की ओर से एक लाख 45 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में धान खरीद के लिए 144 क्रय केंद्र बनाएं गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सुरसा में 24, बावन में 07, टड़ियावां में दो, अहिरोरी में 11, टोडरपुर में एक, शाहाबाद में 18, पिहानी में 11, भरखनी में नौ, हरपालपुर में पांच, सांडी में 10, बिलग्राम में तीन, माधौगंज में 13, मल्लावां में दो, संडीला में 12, कछौना में पांच, बेंहदर में पांच, भरावन में दो और कोथावां में तीन क्रय केंद्र खोले गए है। सभी क्रय केंद्रों पर वरदाना के साथ इलेक्ट्रानिक कांटा व चलना लगाए गए हैं। शनिवार को क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए उपकरण व संसाधन की तैयारी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अपना पंजीकरण ऑनलाइन करा लें, क्रय केंद्र पर ले जाने से पहले धान में कितनी नमी रहनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखें। अपना टोकन जनरेट करालें।

क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, बाल्टी, लोटा, गिलास, मिट्टी के मटके, वाटर मैन आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही पशुओं के लिए भी पानी, नाद, बैलगाड़ी, ट्रक, ट्राॅली पार्किंग स्थल होना चाहिए। इसके अलावा किसानों के बैठने के लिए तख्त, दरी, शामियाना आदि की भी व्यवस्था हो। दो जाली वाले उपायुक्त छन्ने और पंखे भी होने चाहिए। धान की नमी की जांच के लिए नमी मापक यंत्र।


धान के साथ- साथ आठ क्रय केंद्र मक्का, ज्वार और बाजरा की खरीद के लिए खोले गए हैं। जहां पर किसान शासन से तय समर्थन मूल्य पर अपनी उपज की बिक्री कर सकते हैं।


सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की तैयारी कर ली गई है। तीन अक्टूबर से सभी केंद्रों पर खरीद शुरू होगी। अभी तक तीन हजार किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। क्रय केंद्रों पर संसाधनों को पूरा किया जा रहा है।
निहारिका, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed