{"_id":"65f8820606e022d4be0f9a6f","slug":"third-laborer-injured-after-being-crushed-by-dcm-also-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112121-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीसीएम से कुचलकर घायल तीसरे मजदूर की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीसीएम से कुचलकर घायल तीसरे मजदूर की भी मौत
Mon, 18 Mar 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर रविवार देर रात हुए हादसे में घायल तीसरे मजदूर की भी उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के बहादुरखेड़ा निवासी राजेंद्र (45) उन्नाव मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करते थे। मलैया गांव निवासी राजेंद्र (45) और कालिका (42) भी यहीं मजदूरी करते थे। रविवार रात तीनों मजदूरी कर अपनी-अपनी साइकिल से वापस गांव जा रहे थे।
संडीला-उन्नाव मार्ग पर बहादुरखेड़ा के पास संडीला की तरफ से आए लोहे के पाइप लदे डीसीएम ने तीनों को रौंद दिया और इसके बाद डीसीएम इन्हीं तीनों पर पलट गई। घटना में बहादुरखेड़ा निवासी राजेंद्र और मलैया निवासी कालिका की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, मलैया निवासी राजेंद्र को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। यहां सोमवार सुबह राजेंद्र की भी मौत हो गई। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
होली रंगीन करने की थी तैयारी
मलैया निवासी राजेंद्र और कालिका के साथ बहादुरखेड़ा निवासी राजेंद्र पिछले कई दिनों से देर रात तक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी कर रहे थे। इसके पीछे मंशा यह थी कि होली आने वाली है और ज्यादा देर काम करने पर ओवर टाइम भी मिलेगा।
इससे आमदनी बढ़ेगी तो होली को और अधिक रंगीन बना सकेंगे, लेकिन हादसे ने ऐसा गम दे दिया कि तीनों परिवारों के लिए होली भी बेरंग हो गई। कालिका के परिवार में उसका भाई रंजीत है।
कालिका की शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से अलगाव हो गया था। बहादुरखेड़ा निवासी राजेंद्र के परिवार में पत्नी और सात बच्चे हैं। मलैया निवासी राजेंद्र के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं।