फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves targeted businessman's house, stole cash and jewelery

Hardoi News: व्यापारी के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर चोरी

Sat, 31 Aug 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted businessman's house, stole cash and jewelery
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के चचरी गांव में शनिवार रात चोरों ने व्यापारी के मकान को निशाना बनाया। कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चचरी निवासी सुरेंद्र तिवारी उर्फ मनीष लकड़ी खरीदने बेचने का काम करते हैं। उनका एक धर्मकांटा भी है। शनिवार रात लगभग 11 बजे सुरेंद्र तिवारी परिजनों के साथ अलग-अलग कमरों में सोए थे। देर रात चोर छत पर लकड़ी को बोटे रखकर साड़ी के सहारे नीचे उतर आए। इसके बाद मकान के चार कमरों को खंगाल लिया। इन कमरों में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार नथुनी, बाला, अंगूठी, चांदी की पायजेब, कमर बिछुआ और बिछिया चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ संडीला सतेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने मौके पर व्यापारी और परिजनों से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी नमूने जुटाए। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरेंद्र तिवारी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में चोरी होने की जानकारी पर सुरेंद्र तिवारी की पत्नी प्रीती बदहवास हो गईं। खुली पड़ी अलमारियां और बक्से देखकर वह बेहोश हो गईं। परिवार की अन्य महिलाओं और पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने किसी तरह प्रीती को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed