{"_id":"62b89f70569c8c5b482e2b24","slug":"thieves-stole-cash-jewelery-from-locked-house-hardoi-news-knp7044584135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से चोरों ने नगदी जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से चोरों ने नगदी जेवर चुराए
विज्ञापन
फोटो-30- चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। कस्बे में तिराहा के पास बंद मकान को चोरों ने निशान बनाया। छत के रास्ते मकान में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी और जेवर चुरा ले गए। रविवार को गृहस्वामी के वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरगपुर निवासी संतराम खेती करते हैं। सांडी कस्बे में तिराहा पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। 13 जून को परिवार में शादी थी। वह मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे।
छत पर चढ़कर चोर सीढ़ियों से अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, चांदी की एक करधनी, एक हाथ फूल समेत अन्य जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन
रविवार को वह पत्नी मानदेवी के साथ घर पहुंचे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। उन्हें कमरे का ताला टूटा मिला और अलमारी से नकदी-जेवर गायब मिले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। हलका इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।