फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves broke into the house and stole jewellery worth Rs 10 lakh.

Hardoi News: ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने दस लाख के जेवर पार किए

Sat, 28 Mar 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewellery worth Rs 10 lakh.
फोटो- 29- घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 30- घटना के बारे में जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद
घर सुनसान पाकर चाेरों ने बनाया निशाना
- पूर्णागिरी धाम दर्शन करने गए थे परिवारीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कस्बे में कोतवाली के ठीक पीछे चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। घटना के समय गृहस्वामी सपरिवार पूर्णागिरी धाम दर्शन करने गए थे। शुक्रवार शाम वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हरपालपुर कस्बा निवासी शिवपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बीती 25 मार्च की शाम करीब सात बजे परिवार सहित दर्शन के लिए पूर्णागिरी धाम गए थे। बताया कि घर में कोई नहीं था। उन्हाेंने अंदर कमरे में ताला लगाकर चाबी घर के अंदर ही एक अलमारी में छिपा दी थी। शुक्रवार की शाम जब वह वापस लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में वह सभी कमरे के अंदर गए तो कमरे में के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बक्सों के कुंडे काटकर उसमें रखे दो सोने के हार, दो चेन, दो मंगलसूत्र, आठ अंगूठियां, चार चूड़ियां और दो जोड़ी झाले समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। शिवपाल ने इस मामले में पुलिस को दी गई तहरीर में अपने ही परिवार के तीन सदस्यों पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों को घर की आंतरिक जानकारी थी। उधर, कोतवाली के नजदीक हुई इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed